Animal Box Office Collection Day 15: 500 करोड़ से एक कदम दूर है एनिमल! 15 वें दिन जोड़े इतने करोड़

खबर लिखे जाने तक मूवी भारत में आज यानी 16वें दिन 3.24 करोड़ कमा चुकी थी।

Animal Box Office Collection Day 15: 500 करोड़ से एक कदम दूर है एनिमल! 15 वें दिन जोड़े इतने करोड़

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ख़ास बातें
  • एनिमल का 14वें दिन का कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये रहा था।
  • 15 दिनों में कुल कमाई देखें तो फिल्म 484.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 64 करोड़ रुपये कमा डाले थे।
विज्ञापन
Animal Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की रिलीज का आज 16वां दिन है। एनिमल का 14वें दिन का कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये रहा था। 14 दिनों में फिल्म भारत में 476.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यानी कि भारत में 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में अब इसे कुछ करोड़ ही और कमाने हैं। फिल्म ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया और आज यानी 16वें दिन यह कितना कमा सकती है, आइए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं। 

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर्स ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं। Sacnilk के मुताबिक, एनिमल कलेक्शन डे 15 भारत में 8.02 करोड़ रहा। इस तरह से 15 दिनों की भारत में कुल कमाई देखें तो फिल्म 484.6 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है लेकिन ओपनिंड डे से तुलना करें तो यह कमाई अब तक आते आते काफी घट चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 64 करोड़ रुपये कमा डाले थे। उस हिसाब से देखें तो अब फिल्म रोजाना उसका 8 गुना कम कमा रही है। 

Animal Box Office Collection Day 16: एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 का अनुमान भी हम आपको यहां बता रहे हैं। Sacnilk के अनुसार, खबर लिखे जाने तक मूवी भारत में आज यानी 16वें दिन 3.24 करोड़ कमा चुकी थी। यानी कहा जा सकता है कि दिन खत्म होने तक इसका कलेक्शन 8-10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में फिल्म की कमाई 496 करोड़ या फिर हो सकता है कि 500 करोड़ का आंकड़ा भी 16वें दिन पार कर जाए। 

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने कुछ ही फिल्मों से बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बना लिया है। इससे पहले वे कबीर सिंह, और अर्जुन रेड्डी बना चुके हैं जो सुपरहिट रह चुकी हैं। हालांकि एनिमल फिल्म में दिखाई गई हिंसा के कारण सेंसर बोर्ड से फिल्म को एडल्ट (A)सर्टिफिकेट मिला और कुछ दर्शकों ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई। डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने फिल्म की एडिटिंग खुद ही की है। बहरहाल, एनिमल की जोरदार कमाई बॉक्स ऑफिस दिख रही है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »