• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल बैटरी में 38 और डबल में 70 Km रेंज देगा Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर: Ola, Ather, Okinawa, Bajaj, TVS को देगा टक्कर!

सिंगल बैटरी में 38 और डबल में 70 Km रेंज देगा Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर: Ola, Ather, Okinawa, Bajaj, TVS को देगा टक्कर!

Yahama इससे पहले पुष्टि कर चुकी है उसके नए इलेक्ट्रिक स्कूटर 2025 तक भारत में आयात होने शुरू हो जाएंगे।

सिंगल बैटरी में 38 और डबल में 70 Km रेंज देगा Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर: Ola, Ather, Okinawa, Bajaj, TVS को देगा टक्कर!

Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था

ख़ास बातें
  • 2025 तक भारत में आयात होने शुरू हो जाएंगे Yamaha के इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक्स्ट्रा बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलता है
  • इसे घर में मिलने वाले सॉकेट से चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगता है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, खासतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट तेजी से बढ़ रही है। OLA Electric, Ather, Simple Energy के साथ-साथ TVS, Hero Electric, Honda, और Bajaj जैसे दिग्गज भी इस स्पेस में एंट्री ले चुके हैं और इनके इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल्स के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, Yamaha ने अभी भी देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च नहीं किया है। लेकिन अब, ऐसे प्रतीत होता है कि इस साल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Yamaha Neo कंपनी का देश में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। 

BikeDekho को दिए एक इंटरव्यू में यामाहा इंडिया के अध्यक्ष, ईशिन चिहाना ने खुलासा किया है कि कंपनी वर्तमान में भारत के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लेटफॉर्म के व्यापक स्थायित्व को टेस्ट कर रही है। उन्होंने बताया कि थर्मल मैनेजमेंट टेस्टिंग प्रोसेस में थोड़ा लंबा समय लग रहा है, ऐसे में जापानी टू-व्हीलर निर्माता शुरू में भारत में Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर का आयात करेगा। 

यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक और मोटर को भारतीय वातावरण और राइडिंग परिस्थितियों के हिसाब से रीट्यून किया जाएगा। इसके अलावा, बताया गया है कि प्रतिस्पर्धा से टक्कर लेने के लिए एक अच्छी कीमत तय करने के लिए कंपनी स्थानीय सप्लायर्स का सहारा लेगी। 

Yahama इससे पहले पुष्टि कर चुकी है उसके नए इलेक्ट्रिक स्कूटर 2025 तक भारत में आयात होने शुरू हो जाएंगे।

ई-स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स बात करें, तो यह स्टैंडर्ड मोड में 2.03kW की पावर जेनरेट कर सकता है। जबकि ईको मोड (Eco Mode) में यह 1.58kW की पावर जेनरेट कर सकता है। स्टैंडर्ड मोड में स्कूटर 40Km/h की टॉप स्पीड, जबकि इको मोड में 35Km/h की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। 

स्कूटर में 50.4V की लीथियम आयन रिमूवेबल बैटरी मिलती है। यह डुअल बैटरी सेटअप के साथ आता है। इसे घर में मिलने वाले सॉकेट से चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट की (Key) और एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर से लैस आता है। इसमें सीट के नीचे 27 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 

Yamaha Neo में सिंगल बैटरी के साथ 37.5 Km की रेंज मिलती है। अगर आप दूसरी बैटरी भी लगवाते हैं, तो यह बढ़कर लगभग दोगुनी हो जाती है, यानि 70 किलोमीटर।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »