• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Yamaha ने लॉन्च किया रिमूवेबल बैटरी वाला शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo, जानें कीमत

Yamaha ने लॉन्च किया रिमूवेबल बैटरी वाला शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo, जानें कीमत

स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी फीचर है। इसमें 50.4V की लीथियम आयन बैटरी मिलती है।

Yamaha ने लॉन्च किया रिमूवेबल बैटरी वाला शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo, जानें कीमत

स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी फीचर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें सिंगल बैटरी के साथ 37.5 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
  • स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी फीचर है।
  • इसमें 50.4V की लीथियम आयन बैटरी मिलती है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही Yamaha ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में कंपनी के प्लान्स को शेयर किया था। अब यूरोपीय बाजार में कंपनी ने अपना ई-स्कूटर (E-Scooter) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे निओ (Neo) इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम दिया है। इस स्कूटर को यूरोप में EUR 3,005 की कीमत में लॉन्च किया गया है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो भारत में इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये के लगभग होगी। स्कूटर को आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें कंपनी ने ट्विन हेडलाइट डिजाइन दिया है। यामाहा निओ इलेक्ट्रिक स्कूटर (Yamaha Neo Electric Scooter) में कई स्टैंडर्ड मॉडल वाले पार्ट्स का इस्तेमाल भी किया गया है। फ्रंट में LCD डिस्प्ले का सपोर्ट भी दिया गया है। 

यामाहा निओ इलेक्ट्रिक स्कूटर (Yamaha Neo Electric Scooter) की उपलब्धता की बात करें तो यह कमर्शिअल रूप में 2025 तक उपलब्ध हो जाएगा। इसमें कंपनी ने ब्रशलेस मोटर का इस्तेमाल किया है जो कि एक DC मोटर है। यह स्टैंडर्ड मोड में 2.03kW की पावर जेनरेट कर सकती है। जबकि ईको मोड (Eco Mode) में यह 1.58kW की पावर जेनरेट कर सकती है। स्टैंडर्ड मोड में स्कूटर 40Km/h की अधिकत स्पीड पर दौड़ता है जबकि ईको मोड के लिए यह स्पीड 35Km/h है 

स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी फीचर है। इसमें 50.4V की लीथियम आयन बैटरी मिलती है। यह डुअल बैटरी सेटअप के साथ आता है। इसको घर में मिलने वाले सॉकेट से चार्ज करने में 8 घंटे का वक्त लग जाता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्ट की और एलसीडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इनको स्मार्टफोन के साथ पेअर किया जा सकता है। इस फीचर के माध्यम से आपको बैटरी, रूट, कॉल्स और मैसेज आदि की जानकारी मिलती रहती है। स्कूटर की सीट के नीचे 27 लीटर क्षमता वाली खाली जगह दी गई है। 

स्कूटर की रेंज की बात करें तो इसमें सिंगल बैटरी के साथ 37.5 किलोमीटर की रेंज मिलती है। अगर आप दूसरी बैटरी भी लगवाते हैं तो यह बढ़कर दोगुनी के लगभग हो जाती है। यानि कि डबल बैटरी के साथ इसमें आपको 70 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है जो कि कुछ हद तक राइड की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। यहां पर ध्यान दें कि स्कूटर की सीट के नीचे मिलने वाला स्पेस दूसरी बैटरी लगवाने पर कम हो जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »