• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश, जल्द होगा लॉन्च

सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश, जल्द होगा लॉन्च

इसमें फ्लोटिंग पैनल दिया गया है और ग्राफिक्स का ज्यादा बोझ भी डिजाइन में नहीं डाला गया है।

सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर रेंज के साथ BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: BMW Motorrad

BMW CE 04 भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • BMW CE 04 में 15 इंच रियर और फ्रंट व्हील दिए गए हैं।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है।
  • स्कूटर में 10.25 इंच एक TFT डिस्प्ले मिलता है।
विज्ञापन
BMW Motorrad का इलेक्ट्रिक स्कूटर CE-04 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी स्कूटर को पहले ही रिवील कर चुकी है। कहा जा रहा है कि यह भारत में मिलने वाला सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इस ई-स्कूटर कंपनी ने काफी शानदार डिजाइन में पेश किया है। यह स्पोर्टी लुक के साथ ही क्लासिक फील देने वाले डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आता है। इसका रियर व्हील एक्सपोज्ड है और ग्राफिक्स को मिनिमम रखा गया जो इसे बेहद लुभावना लुक देता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये के लगभग होने की संभावना बताई जा रही है। इसमें 8.9 kWh की बैटरी मिलती है और सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर तक की रेंज बताई जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। 
 

BMW CE 04 की बैटरी, पावर

BMW CE 04 में 15 इंच रियर और फ्रंट व्हील दिए गए हैं। यह 8.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये सिस्टम स्कूटर के लिए कम से कम 20bhp की पावर पैदा करता है। मोटर का मैक्सिमम पावर आउटपुट 42 hp और पीक टॉर्क 62Nm है। यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 10 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट साइकिल (WMTC) टेस्टिंग प्रोग्राम के अनुसार, इसका लिथियम आयन बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 129 किमी की रेंज देता है।
 

BMW CE 04 के फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है, यह एक शानदार डिजाइन वाला स्कूटर है जो फंकी लुक के साथ आता है। इसमें फ्रंट में छोटे वाइजर के साथ एलईडी हेडलैम्प दिया गया है। इसमें सिंगल सीट है जो आकार में काफी लम्बी है। फुट रेस्ट भी काफी बड़े दिए गए हैं। स्कूटर में 10.25 इंच एक TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें राइडर को कई तरह की जानकारी राइडिंग के दौरान दिखती रहती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ सपोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल आदि फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। 

इसमें फ्लोटिंग पैनल दिया गया है और ग्राफिक्स का ज्यादा बोझ भी डिजाइन में नहीं डाला गया है। इसका रियर व्हील एक्सपोज्ड है। बॉडी में ओरेंज कलर के हाइलाइट्स दिए गए हैं। BMW CE 04 को पहली बार 2017 में एक कॉन्सेप्ट के पेश किया गया था और 2020 में इसका नियर प्रोडक्शन मॉडल तैयार हुआ था। इसके बाद, जुलाई 2021 में इसका फाइनल प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया गया। बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2021 के आखिर में शुरू किया गया और आखिरकार, इस साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »