• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 के प्राइस का मिला संकेत, इस सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 के प्राइस का मिला संकेत, इस सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया था कि उसका लक्ष्य टॉप पांच इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है

Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार SU7 के प्राइस का मिला संकेत, इस सप्ताह शुरू होगी बुकिंग

यह दो वर्जन में लॉन्च की जाएगी

ख़ास बातें
  • चीन में शाओमी के स्टोर्स पर इस कार को देखा जा सकता है
  • कंपनी ने चीन के ऐप स्टोर्स पर अपने Xiaomi Car ऐप को भी अपलोड किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 के लिए इस सप्ताह बुकिंग शुरू होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया था कि उसका लक्ष्य टॉप पांच इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है। 

Xiaomi के CEO, Lei Jun ने बताया चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी स्टाइलिश और ड्राइव करने में आसान इलेक्ट्रिक कार बनाना चाहती थी। इसका प्राइस CNY 5,00,000 (लगभग 57,93,507 रुपये) से कम होगा। शाओमी इसकी प्राइस रेंज की गुरुवार को जानकारी देगी। इसके साथ ही इसके लिए ऑर्डर लेने की भी शुरुआत होगी। Lei का दावा है कि इसका एक्सेलरेशन Tesla और Porsche के EV से बेहतर होगा। शाओमी के स्टोर्स पर इस कार को देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने चीन के ऐप स्टोर्स पर अपने Xiaomi Car ऐप को भी अपलोड किया है। इससे पहले  Lei ने बताया था कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में अग्रणी होगी। इन कारों की मैन्युफैक्चरिंग चीन की सरकार की हिस्सेदारी वाले BAIC Group की बीजिंग की फैक्टरी में होगी। इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग दो लाख व्हीकल्स की है। 

यह दो वर्जन में लॉन्च की जाएगी। इनमें से एक की ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 668 किलोमीटर और दूसरे की लगभग 800 किलोमीटर की होगी। इसकी तुलना में Tesla के मॉडल S की रेंज लगभग 650 किलोमीटर की है। शाओमी की योजना ऑटोमोबाइल डिविजन में लगभग 10 अरब डॉलर का निवेश करने की है। 

 इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में चीन में EV की सेल्स 18 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले पूरे वर्ष में यह ग्रोथ लगभग 21 प्रतिशत की थी। चीन की बड़ी EV कंपनियों में शामिल BYD ने कमजोर डिमांड के बीच कस्टमर्स को खींचने के लिए प्राइसेज में भारी कटौती की है। SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। पिछले वर्ष Tesla ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया था। BYD से टेस्ला को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »