Ultraviolette की F77 Mach 2 Recon इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रिटेन में होगी लॉन्च

Ultraviolette ने इसके लिए MotoMondo के साथ पार्टनरशिप की है। ब्रिटेन के साथ ही बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग में कंपनी के लिए यह इम्पोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी संभालेगी

Ultraviolette की F77 Mach 2 Recon इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रिटेन में होगी लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने भारत में Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी की F77 Mach 2 Recon को जल्द ब्रिटेन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसकी रेंज लगभग 323 किलोमीटर होने का दावा किया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3 kWh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette की ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। कंपनी की F77 Mach 2 Recon को जल्द ब्रिटेन में लॉन्च किया जाएगा। Ultraviolette ने इसके लिए MotoMondo के साथ पार्टनरशिप की है। ब्रिटेन के साथ ही बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग में कंपनी के लिए यह इम्पोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी संभालेगी। 

F77 Mach 2 Recon को ब्रिटेन में 8,499 पाउंड (लगभग 9.70 लाख रुपये) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3 kWh की बैटरी और 30 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी रेंज लगभग 323 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में पांच इंच TFT डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड, चार राइड मोड्स और डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

हाल ही में Ultraviolette ने भारत में Shockwave इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Shockwave का प्राइस लगभग 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्लिम डिजाइन है। इसमें हाई-बिक और वर्टिकल तौर पर स्टैक्ड हेडलैम्प डुअल-प्रोजेक्टर LED लाइट्स के साथ है। Shockwave में आमतौर पर रैली बाइक्स पर दिखने वाली हाई हैंडलबार दी गई है। इसकी सीट स्लिम टेल सेक्शन के साथ आसानी से मर्ज होती है। इसमें बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग  के लिए हैंडलबार भी दी गई है। इसे Frost White और Cosmic Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Shockwave की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का आउटपुट 14 hp की पावर का है। Shockwave की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह 2.9 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें 4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 165 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को भी पेश किया था। इसे भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। । Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »