Ultraviolette को इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract के लिए मिली 60,000 से ज्यादा बुकिंग्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2025 22:06 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू होगी
  • Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है
  • इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है

इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette Automotive के कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी को Tesseract के लिए 60,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इस इलेक्ट्रिक की डिलीवरी अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू की जाएगी। 

Ultraviolette ने Tesseract के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को भी लॉन्च किया था। Tesseract का शुरुआती 50,000 कस्टमर्स के लिए 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का विशेष प्राइस था। इसके बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। इसे चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध कराया गया है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। Tesseract की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6  kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है। 

हाल ही में  Ultraviolette ने बताया था उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 Mach 2 Recon को ब्रिटेन में लॉन्च किया जाएगा। Ultraviolette ने इसके लिए MotoMondo के साथ पार्टनरशिप की है। ब्रिटेन के साथ ही बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग में कंपनी के लिए यह इम्पोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी संभालेगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3 kWh की बैटरी और 30 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी रेंज लगभग 323 किलोमीटर होने का दावा है। इसमें पांच इंच TFT डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड, चार राइड मोड्स और डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने व्हीकल लॉन्च किए हैं। इस मार्केट में Bajaj Auto, TVS Motor और Ola Electric की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.