• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल्स ने मई में पार किया 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने मई में पार किया 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों में घिरी Ola Electric की सेल्स में गिरावट हुई है। इस कंपनी ने मई में 18,501 यूनिट्स बेची हैं

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने मई में पार किया 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने पहला स्थान हासिल किया है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस मार्केट में 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई है
  • अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 91,791 यूनिट्स की बिक्री हुई थी
  • पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों में घिरी Ola Electric की सेल्स घटी है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने इस मार्केट में 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह अप्रैल की तुलना में लगभग 9.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 91,791 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने पहला स्थान हासिल किया है। TVS Motor ने मई में 24,572 यूनिट्स की बिक्री की है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 6.1 प्रतिशत हो गया है। यह अप्रैल में लगभग 5.4 प्रतिशत का था। इस मार्केट में दूसरे स्थान पर Bajaj Auto है। मई में कंपनी ने 21,812 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 135.83 प्रतिशत और महीना-दर-महीना आधार पर 14.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों में घिरी Ola Electric की सेल्स में गिरावट हुई है। इस कंपनी ने मई में 18,501 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में यह 50.52 प्रतिशत और अप्रैल की तुलना में 6.13 प्रतिशत की गिरावट है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ओला इलेक्ट्रिक को दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनियों Hyundai Motor और Kia ने भी झटका दिया है। वित्तीय मुश्किलों के साथ ही रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना कर रही इस कंपनी में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में Ather Energy ने 12,856 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 108.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, महीना-दर-महीना आधार पर कंपनी की बिक्री में 2.36 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस मार्केट में Hero MotoCorp ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले महीने कंपनी ने 7,165 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 191.26 प्रतिशत और महीना-दर-महीना आधार पर 17.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Vida ब्रांड बनाया था। इस ब्रांड के तहत तीन मॉडल्स की बिक्री की जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 1 जुलाई को दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »