• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 200 किलोमीटर की रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक बस का इन 3 राज्यों में होगा इस्तेमाल

200 किलोमीटर की रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक बस का इन 3 राज्यों में होगा इस्तेमाल

अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में EKA Mobility की ये इलेक्ट्रिक बसें 12 वर्षों के लिए इस्तेमाल होंगी

200 किलोमीटर की रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक बस का इन 3 राज्यों में होगा इस्तेमाल

इसमें ऑटो ड्राइव, पावर स्टीयरिंग और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स हैं

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिस बस में सिक्योरिटी के लिए कैमरा और इमरजेंसी स्टॉप बटन हैं
  • इलेक्ट्रिक बसों से कार्बन इमिशन को घटाने में मदद मिलेगी
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक नए ब्रांड की इलेक्ट्रिक बसें जल्द तीन राज्यों में चलेंगी। Pinnacle Industries की यूनिट EKA Mobility ने तीन राज्यों में 310 EKA9 इलेक्ट्रिक बस की सप्लाई का टेंडर हासिल किया है। इन बसों का इस्तेमाल इंटरसिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाएगा। 

अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में EKA Mobility की ये इलेक्ट्रिक बसें 12 वर्षों के लिए इस्तेमाल होंगी। इससे लगभग 1.40 लाख टन कार्बन इमिशन में कमी होने का अनुमान है। इस इलेक्ट्रिक बस में 32 यात्री बैठ सकते हैं। इसमें ऑटो ड्राइव, पावर स्टीयरिंग, बैक्टीरियल फिल्टरेशन सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कैमरा और इमरजेंसी स्टॉप बटन होंगे। इस इलेक्ट्रिक बस में 200 KW के आउटपुट के साथ परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जिसका अधिकतम टॉक्र 2,500 Nm का है। 

यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph की है। EKA Mobility ने हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाली एक बस भी डिवेलप की है। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन देश की सड़कों की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। हाल ही में देश की पहली एयर-कंडीशंड डबल डेकर बस को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निगम या BEST के बेड़े में शामिल किया गया है। हालांकि, इसमें कई महीनों की देरी हुई है। यह बस मुंबई में उन उप नगरीय रूट्स पर चलाई जा सकती है जहां डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें हैं। 

BEST के जनरल मैनेजर, Lokesh Chandra ने बताया है कि मार्च के अंत तक ऐसी लगभग 20 बसें आनी हैं। इस वर्ष के अंत तक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। इन बसों की सप्लाई ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland की सब्सिडियरी Switch Mobility कर रही है। Chandra ने कहा कि ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन बसों में डिजिटल टिकटिंग, CCTV कैमरा और इमरजेंसी की स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। इन बसों का किराया सामान्य एयर कंडीशंड बसों के समान होगा। Switch Mobility ने बताया है कि केंद्र सरकार के सर्टिफिकेशन प्रोसेस में बदलाव करने की वजह से इन बसों के सर्टिफिकेशन में कुछ देरी हुई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »