Tesla को लगा झटका, चीन में दोबारा गिरी सेल्स

चीन में टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है और BYD जैसी कंपनियों की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2024 15:39 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट्स इस वर्ष तीसरी बार गिरी है
  • मई में टेस्ला की शिपमेंट्स 6.6 प्रतिशत घटकर 72,573 यूनिट्स की थी
  • टेस्ला की कुल वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत कटौती की योजना है

चीन में कंपनी के लिए कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla को बड़ा झटका लगा है। कंपनी की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट्स इस वर्ष तीसरी बार गिरी हैं। चीन में टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है और BYD जैसी कंपनियों की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

चीन की पैसेंजर कार एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, मई में टेस्ला की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.6 प्रतिशत घटकर 72,573 यूनिट्स की थी। इसमें चीन में सेल्स और एक्सपोर्ट शामिल है। हालांकि, यह अप्रैल की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चीन में न्यू एनर्जी पैसेंजर व्हीकल की मई में सेल्स लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,10,000 यूनिट्स की रही। इससे यह संकेत मिल रहा है कि EV कंपनियों की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट और सरकारी सब्सिडी से डिमांड मजबूत हुई है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला को विदेश में अपने सबसे बड़े मार्केट चीन में ग्रोथ को बरकरार रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है। 
Advertisement

पिछले महीने BYD की शिपमेंट्स 3,30,488 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा Nio Inc, Xpeng और Li Auto की बिक्री भी बढ़ी है। Tesla को पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद कंपनी की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने कंपनी में छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की शुरुआत से लगभग 6,000 वर्कर्स की छंटनी हुई है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर, सर्विस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट्स से वर्कर्स को बाहर किया है। यह कंपनी की स्ट्रैटेजी में एक बड़े बदलाव का संकेत है। 

मस्क ने कहा है कि इससे टेस्ला की कॉस्ट में कमी होगी और कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस को संतुलित बनाया जाएगा। टेस्ला की कुल वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाने की योजना है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर था। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2.51 अरब डॉलर का था। कुछ महीने पहले टेस्ला ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में कंपनी के EV की डिलीवरी लगभग 8.5 प्रतिशत घटी थी। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.