• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki के पास 2.25 लाख से यूनिट्स के पेंडिंग ऑर्डर्स, नई स्विफ्ट की जोरदार डिमांड

Maruti Suzuki के पास 2.25 लाख से यूनिट्स के पेंडिंग ऑर्डर्स, नई स्विफ्ट की जोरदार डिमांड

कंपनी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सीजन अच्छा रहने से उसकी सेल्स की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी

Maruti Suzuki के पास 2.25 लाख से यूनिट्स के पेंडिंग ऑर्डर्स, नई स्विफ्ट की जोरदार डिमांड

पेंडिंग ऑर्डर्स में से 40,000 से अधिक हाल ही में लॉन्च की गई नई स्विफ्ट के लिए हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स में CNG कारों की 32 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है
  • इसे ब्रेजा और आर्टिगा के CNG वेरिएंट्स के लिए काफी डिमांड मिल रही है
  • कंपनी के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंच गई है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स दो प्रतिशत घटी है। इसके पीछे उच्च बेस इफेक्ट, अधिक गर्मी और लोकसभा चुनाव प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सीजन अच्छा रहने से उसकी सेल्स की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। 

मारूति सुजुकी के पास 2.25 लाख से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Partho Banerjee ने बताया कि इन पेंडिंग ऑर्डर्स में से 40,000 से अधिक हाल ही में लॉन्च की गई नई स्विफ्ट के लिए हैं। इसके अलावा लगभग 75,000 ऑर्डर्स CNG वेरिएंट्स के हैं। कंपनी की सेल्स में CNG कारों का 32 प्रतिशत से अधिक योगदान है। इसे ब्रेजा और आर्टिगा के CNG वेरिएंट्स के लिए काफी डिमांड मिल रही है। इनके लिए वेटिंग पीरियड चार से छह सप्ताह का है। कंपनी के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंच गई है। इसके पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं। कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था। 

कंपनी ने कस्टमर्स को अधिक प्रीमियम एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए Nexa डीलरशिप्स भी खोली हैं। यह एरिना नेटवर्क के जरिए WagonR, Swift, Brezza, Dzire, Ertiga, Eeco, Alto K10, Celerio और S-Presso की बिक्री करती है। हाल ही में मारूति सुजुकी ने हैचबैक Swift का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह नौ एक्सटीरियर कलर विकल्पों, तीन डुअल-टोन और दो नए लस्चर ब्लू और नोवल ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध है। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन को भी अपग्रेड किया गया है। इसके इंटीरियर को भी पिछले वर्जन से बेहतर बनाया गया है। इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। 

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन है। यह 80 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह फाइव-स्पीड मैनुअल और फाइव-स्पीड AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी माइलेज 25 kmpl से अधिक होने का दावा किया है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ है। इसके टॉप वेरिएंट में 9 इंच की टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स हैं। नई स्विफ्ट में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »