Sonet और Seltos के दम पर Kia की सेल्स 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

पिछले महीने कंपनी ने Sonet की 7,433 यूनिट्स बेची हैं। इसके बाद Seltos और Carens की क्रमशः 6,736 और 5,316 यूनिट्स बेची गई हैं

Sonet और Seltos के दम पर Kia की सेल्स 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

पिछले महीने कंपनी ने Sonet की 7,433 यूनिट्स बेची हैं

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट 2,304 यूनिट्स का रहा
  • Kia ने 100 से अधिक देशों को 2.5 लाख से अधिक यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है
  • इसके एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia की पिछले महीने भारत में सेल्स 3.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,500 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 18,766 यूनिट्स की सेल्स की थी। Kia के लिए मई में Sonet सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल रहा है। 

पिछले महीने कंपनी ने Sonet की 7,433 यूनिट्स बेची हैं। इसके बाद Seltos और Carens की क्रमशः 6,736 और 5,316 यूनिट्स बेची गई हैं। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट 2,304 यूनिट्स का रहा। इसके साथ ही Kia ने 100 से अधिक देशों को 2.5 लाख से अधिक यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इसके एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Kia के सेल्स और मार्केटिंग के हेड, Hardeep Singh Brar ने कहा कि कंपनी ने अपने मॉडल्स के तेजी से नए वेरिएंट्स पेश किए हैं। इससे सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। 

देश में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स की 9.8 लाख से अधिक यूनिट्स बेचने का दावा किया है। इसमें Seltos की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की है। हाल ही में Sonet ने देश में चार लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी शामिल है। इसकी 3,17,754 यूनिट्स की देश में बिक्री हुई है और 85,814 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था। Sonet को खरीदने वाले कस्टमर्स में से 63 प्रतिशत ने इसके सनरूफ वाले वेरिएंट्स को चुना है। इसके अलावा 63 प्रतिशत ने इसके पेट्रोल इंजन और लगभग 37 प्रतिशत ने 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को खरीदा है। 

इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza और Hyundai की Venue से है। यह चार मीटर से कम की SUV है। हालांकि, Kia के लिए देश में सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल Seltos है। अपडेटेड Sonet में DRL के डिजाइन को कुछ बदला गया है। इसकी हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। यह आठ सिंगल और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध है। इसके मोनोटोन कलर्स में Olive, White, Silver, Grey, Red, Blue, Clear White और Black हैं। डुअल-टोन कलर्स में रेड के साथ ब्लैक रूफ और व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »