टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक कार की पुरानी बुकिंग्स का दिया रिफंड, जल्द एंट्री का संकेत

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 22:59 IST
ख़ास बातें
  • ये बुकिंग्स 2016 में कंपनी के मॉडल 3 के लिए कराई गई थी
  • टेस्ला ने मॉडल 3 के पुराने वर्जन की बिक्री बंद कर दी है
  • भारत में टेस्ला की बिजनेस शुरू करने की योजना है

इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने अपने मॉडल 3 की भारत में लगभग नौ वर्ष पहले बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को रिफंड देना शुरू कर दिया है। इससे बिलिनेयर  कंपनी के देश में जल्द बिजनेस Elon Musk की इस कंपनी के देश में जल्द बिजनेस शुरू करने का संकेत मिल रहा है। 

Bloomberg News की रिपोर्ट में कंपनी की ओर से कस्टमर्स को भेजी गई ईमेल के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस ईमेल में कहा गया है, "हम आपकी रिजर्वेशन फीस को वापस करना चाहते हैं। भारत में जब हम अपनी पेशकश को अंतिम रूप देंगे तो हमें उम्मीद है कि आप वापस आएंगे।" ये बुकिंग्स 2016 में कंपनी के मॉडल 3 के लिए कराई गई थी। टेस्ला ने मॉडल 3 के पुराने वर्जन की बिक्री बंद कर दी है। 
Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया है। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है, जबकि टेस्ला के पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। 

भारत में टेस्ला की बिजनेस शुरू करने की योजना है। देश में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मस्क से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया था कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। पिछले सप्ताह टेस्ला ने कहा था कि भारत में कारों पर 100 प्रतिशत के इम्पोर्ट टैरिफ से कस्टमर्स को मुश्किल हो रही है। टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Vaibhav Taneja ने बताया था कि कंपनी यह आकलन कर रही है कि उसे कब इस 'बहुत फायदेमंद' मार्केट में एंट्री करनी है। हालांकि, टेस्ला के आने से देश के EV मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  8. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  9. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.