• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में एंट्री की तैयारी कर रही टेस्ला, शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में बिक्री की योजना

भारत में एंट्री की तैयारी कर रही टेस्ला, शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में बिक्री की योजना

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के हिस्से के तौर पर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इम्पोर्ट पर टैरिफ को घटाया जा सकता है

भारत में एंट्री की तैयारी कर रही टेस्ला, शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में बिक्री की योजना

पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी

ख़ास बातें
  • यह पता नहीं चला है कि देश में टेस्ला के कौन से मॉडल लाए जाएंगे
  • कंपनी के पास अमेरिका, चीन और जर्मनी में फैक्टरियां हैं
  • टेस्ला के लिए अमेरिका और चीन बड़े मार्केट्स हैं
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की इलेक्ट्रिक कारों की जल्द भारत में बिक्री शुरू हो सकती है। देश में कंपनी ने कुछ हजार इलेक्ट्रिक कारों को लाने की योजना बनाई है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिका  के दौरे के दौरान टेस्ला के चीफ, Elon Musk के साथ मीटिंग की थी। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की योजना शुरुआत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करने की है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि देश में टेस्ला के कौन से मॉडल लाए जाएंगे। कंपनी के पास अमेरिका, चीन और जर्मनी में फैक्टरियां हैं। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के हिस्से के तौर पर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इम्पोर्ट पर टैरिफ को घटाया जा सकता है। इसमें कम टैरिफ पर 8,000 व्हीकल्स के इम्पोर्ट की लिमिट को बढ़ाकर लगभग 50,000 यूनिट्स करना शामिल हो सकता है। 

इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और टेस्ला को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदनों का उत्तर नहीं मिला है। टेस्ला के लिए अमेरिका और चीन बड़े मार्केट्स हैं। हालांकि, कंपनी को चाइनीज EV मेकर BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में भारत में इस अमेरिकी कंपनी ने कुछ जॉब्स के लिए उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे थे। इनमें ऐडवर्टाइजिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं। टेस्ला ने दिल्ली और मुंबई में जॉब्स के लिए आवेदन मांगे हैं। पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार और टेस्ला के बीच बातचीत के कुछ दौर हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक प्राइस वाली कारों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 110 प्रतिशत से घटाकर 70 प्रतिशत किया था। 

भारत का EV मार्केट शुरुआती दौर में है। पिछले वर्ष देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री लगभग एक लाख यूनिट्स की थी। इसकी तुलना में पिछले वर्ष चीन में EV की बिक्री लगभग 1.1 करोड़ यूनिट्स की थी। पिछले वर्ष सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत किया था। हालांकि, इसके साथ यह शर्त भी थी कि इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों को भारत में 50 लाख डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के साथ ही तीन वर्षों में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को शुरू करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »