Xiaomi ने चीन में नया Mijia Electric Straight Handle Screwdriver लॉन्च किया है। डिवाइस 2000mAh बैटरी, तीन टॉर्क लेवल और 18 स्क्रूड्राइवर बिट्स के साथ आता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक स्क्रूड्राइवर घर के रिपेयर कामों के लिए लॉन्च हुआ
Xiaomi ने चीन में नया Mijia Electric Straight Handle Screwdriver लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया स्मार्ट स्क्रूड्राइवर घर के छोटे-मोटे रिपेयर, फर्नीचर असेंबली और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi ने इसे क्राउडफंडिंग के जरिए पेश किया है, जहां इसकी शुरुआती कीमत 99 युआन (करीब 1,700 रुपये) रखी गई है।
Xiaomi के नए इलेक्ट्रिक स्क्रूड्राइवर में तीन अलग-अलग टॉर्क लेवल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक मोड में यह 4 Nm तक टॉर्क जनरेट कर सकता है, जबकि मैनुअल मोड में इसे 8 Nm तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी ज्यादा टाइट स्क्रू खोलने या कसने के लिए इसे हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
डिवाइस में 2000mAh बैटरी दी गई है। Xiaomi का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 600 स्क्रू टाइट कर सकता है। कंपनी ने इसमें Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे इसे सामान्य चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा।
Xiaomi ने नए स्क्रूड्राइवर में ऑल-मेटल प्लानेटरी गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी का कहना है कि इससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान ज्यादा स्थिरता और टिकाऊपन मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा दबाव में काम करते समय स्लिप या जाम होने की संभावना भी कम होगी।
इस स्क्रूड्राइवर में मैग्नेटिक बिट होल्डर भी दिया गया है, जो स्क्रू को जगह पर पकड़कर रखने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक इससे खासतौर पर तंग जगहों में काम करना आसान हो सकता है। हालांकि यह फीचर मुख्य रूप से लोहे के स्क्रू के साथ बेहतर काम करेगा।
पैकेज में कुल 18 Screwdriver Bits दिए गए हैं, जिनमें 9 लंबे और 9 छोटे Bits शामिल हैं। Xiaomi ने इसके साथ एक कॉम्पैक्ट स्टोरेज केस भी दिया है, जिसमें मुख्य यूनिट और एक्सेसरीज को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में रिंग-शेप्ड LED Light भी दी गई है, जो अंधेरी जगहों में काम करने में मदद करेगी। वहीं फॉरवर्ड और रिजर्वेशन रोटेशन बदलने के लिए वन-बटन सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि EVA मटेरियल वाला स्टोरेज केस इंपैक्ट रेजिस्टेंट है और इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज