Ola Electric का लॉस हुआ कम, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

कंपनी ने कहा है कि उसे डिमांड में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के ऑर्डर्स लगभग दोगुने बढ़कर लगभग 45,000 यूनिट्स के रहने की उम्मीद है

Ola Electric का लॉस हुआ कम, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 304 करोड़ रुपये की है

ख़ास बातें
  • कंपनी का चौथी तिमाही में रेवेन्यू घटकर लगभग 265 करोड़ रुपये का है
  • ओला इलेक्ट्रिक को मौजूदा तिमाही में डिमांड में रिकवरी होने की उम्मीद है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric का पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में लॉस घटा है। कंपनी का मार्च तिमाही में लगभग 500 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लगभग 870 करोड़ रुपये का था। 

चौथी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 56.8 प्रतिशत घटकर लगभग 265 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह लगभग 611 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 304 करोड़ रुपये की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 728 करोड़ रुपये का था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 1,833 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को लगभग 2,276 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। 

कंपनी ने कहा है कि उसे डिमांड में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के ऑर्डर्स लगभग दोगुने बढ़कर लगभग 45,000 यूनिट्स के रहने की उम्मीद है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पहले स्थान पर रह चुकी इस कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। 

यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies में किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस इनवेस्टमेंट का उद्देश्य इन सब्सिडियरीज का बिजनेस बढ़ाने में मदद करना है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल दिया गया है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक है। ओला इलेक्ट्रिक का यह सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »