फोन में कंपनी ने हीट मैनेजमेंट पर फोकस किया है जिसके लिए इसमें अपडेटेड एक्वाकोर कूलिंग सिस्टम दिया है।
Photo Credit: Red Magic
Red Magic 11S Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है।
Red Magic 11S Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन इससे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने हाई परफॉर्मेंस चिप और बेहतर कूलिंग सिस्टम होने का दावा किया है। फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सबसे पावरफुल वर्जन इस फोन में इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे मेँ।
Red Magic 11S Pro को कंपनी ने दो कलर्स में पेश किया है जिसमें Nightfreeze और Subzero शेड्स आते हैं। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ $849 (लगभग 81,500 रुपये) से शुरू होता है। फोन के टॉप 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $949 (लगभग 91,300 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। प्री-ऑर्डर 9 जून से शुरू होंगे, जबकि सेल 10 जून से शुरू होगी।
Red Magic 11S Pro में 6.85 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन में BOE X10 पैनल का इस्तेमाल किया है। यह नॉच रहित डिजाइन के साथ आता है। कैमरा को स्क्रीन के नीचे रखा गया है। डिस्प्ले में 3000Hz का इंस्टेंट टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। इसमें गेमिंग का बेहतर अनुभव देने के लिए 520Hz टच रेस्पॉन्सिव शोल्डर ट्रिगर मिलते हैं जो साइड फ्रेम पर दिए गए हैं।
Red Magic 11S Pro में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 का Leading Version चिपसेट है। इसकी क्लॉक स्पीड 4.74GHz तक है। यह एक खास चिप Red Magic RedCore R4 से लैस है। यह चिप डिवाइस का ऑडियो, हैप्टिक फीडबैक, और विजुअल इफेक्ट संभालती है। फोन में कंपनी ने हीट मैनेजमेंट पर फोकस किया है जिसके लिए इसमें अपडेटेड एक्वाकोर कूलिंग सिस्टम दिया है। इसमें 24,000 RPM का भीतरी फैन लगा है और 13,116 mm² का वेपर चैम्बर है। खास बात है कि इसकी कूलिंग सर्कुलेशन को फोन के बैक पैनल में देखा भी जा सकता है। यह पारदर्शी है।
कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो Red Magic 11S Pro में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी करता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित Red Magic OS 11.5 पर रन करता है। इसमें कई AI फीचर्स जैसे Google Gemini AI और Circle to Search मिल जाते हैं।
Red Magic 11S Pro में 7,500mAh की बैटरी लगी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में डुअल रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जिससे अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे IPX8 रेटिंग के साथ पेश किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर