टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।
टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। ट्रिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है।
कंपनी के बेंगलुरु के एक्सपीरिएंस सेंटर में मॉडल Y और मॉडल Y L की बिक्री की जाएगी। टेस्ला ने बताया है कि भारत में वह ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट को मजबूत कर रही है। कंपनी के मॉडल Y L की भारत में जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा रहा है। टेस्ला के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
टेस्ला के इस मॉडल में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है।
Tesla ने आज भारत में Tesla Model Y L Premium का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पेश किया है। Model Y L Premium के ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये है। यह इलेक्ट्रिक कार 6 कलर स्टील्थ ग्रे, कॉस्मिक सिल्वर, अल्ट्रा रेड, ग्लेशियर ब्लू, डायमंड ब्लैक और पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट में उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री जल्द ही देश भर में शुरू होने की उम्मीद है।
देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।