Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिख रहा है

Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

Photo Credit: Lava

इस वर्ष फरवरी में Lava Bold N2 4G को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 5G को 3 जून को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा
विज्ञापन

स्मार्टफोन मेकर Lava ने इस वर्ष फरवरी में Lava Bold N2 4G को लॉन्च किया था। Lava ने इस स्मार्टफोन का 5G वर्जन लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी की इस सीरीज में Lava Bold N2 Lite और Lava Bold N2 Pro शामिल हैं। Lava Bold N2 5G का डिजाइन इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट के समान दिख रहा है। आगामी स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

Lava ने बताया है कि Lava Bold N2 5G को 3 जून को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Lava Bold N2 5G के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। Lava Bold N2 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पैनल के ऊपर दाएं कोने पर स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। Lava Bold N2 5G में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए  हैं। Lava Bold N2 4G में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। Lava Bold N2 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Lava Shark 2 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,612 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »