Honor Magic 9 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई Honor Magic 8 सीरीज की यह जगह लेगी
इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 6.36 इंच के डिस्प्ले के साथ की जा रही है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic 9 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई Honor Magic 8 सीरीज की यह जगह लेगी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक स्मार्टफोन की डिटेल्स को लीक किया है। हालांकि, इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन के मॉडल के बारे में नहीं बताया है। इस पोस्ट पर मिले कमेंट्स से यह Honor Magic 9 होने का पता चला है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 6.36 इंच के डिस्प्ले के साथ की जा रही है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Honor Magic 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
आगामी स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का OV64D पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। Honor Magic 9 में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100 x ऑप्टिकल जूम के साथ है।
Honor Magic 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor Win Turbo को 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Honor Win Turbo में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज हो सकता है। Honor Win Turbo में हॉरिजॉन्टल मैट्रिक स्टाइल कैमरा मॉड्यूल में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!