पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है
बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मेकर Tesla ने भारत में एक्सपैंशन किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने चेन्नई में अपना एक्सपीरिएंस सेंटर शुरू किया है। दक्षिण भारत में बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद टेस्ला का यह तीसरा एक्सपीरिएंस सेंटर है। देश में पिछले वर्ष बिजनेस शुरू करने वाली टेस्ला अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने चेन्नई के Express Avenue Mall में नया रिटेल आउटलेट खोला है। देश में टेस्ला का यह छठा शोरूम है। इसके साथ ही कंपनी ने चेन्नई में EVs के लिए रिपेयर सेंटर भी खोला है। भारत में टेस्ला के चीफ ने कहा कि यह केवल एक कार कंपनी नहीं है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) और रोबोटिक्स में भी मौजूदगी है। भारत में अपने बिजनेस के पहले वर्ष में कंपनी को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। EV के सेगमेंट मजबूत ब्रांड होने के बावजूद Tesla ने देश में 500 से कम यूनिट्स की बिक्री की है। इसके पीछे बड़ा कारण कंपनी के मॉडल Y के महंगे प्राइसेज हैं।
पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है। इस मार्केट में जर्मनी की लग्जरी कार मेकर्स BMW और Mercedes-Benz की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष वर्ष जुलाई में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी ने मॉडल Y की डिलीवरी को सितंबर में शुरू किया था। इसके बाद से कंपनी ने प्रति माह औसत 50 यूनिट्स से कम की सेल्स की है। इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को कड़ी टक्कर देने वाली BYD का भी भारत में प्रदर्शन अच्छा रहा है।
भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स में बढ़ोतरी हुई है। बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। कंपनी की सेल्स कमजोर होने के पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। कंपनी ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश