• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत

₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत

अगर आप लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को कम बजट होने की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं तो अब Samsung Galaxy Z Fold 4 5G किफायती दामों पर मिल रहा है।

₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 4,400mAh की बैटरी मिलती है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है।
विज्ञापन

अगर आप लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को कम बजट होने की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं तो अब Samsung Galaxy Z Fold 4 5G किफायती दामों पर मिल रहा है। इस फोल्डेबल फोन पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर काफी बचत प्रदान कर रही है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी शामिल है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4400mAh की बैटरी दी गई है। आइए Galaxy Z Fold 4 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G Offers & Price

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Samsung Galaxy Z Fold 4 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹89,438 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन अगस्त, 2022 में ₹1,54,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹86,755 हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन ₹68,000 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त कीमत में कमी भी की जा सकती है। 

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G में 7.6 इंच की एलटीपीओ डायनेमिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2176x1812 पिक्सल, 21.6:18 ऑस्पेक्ट रेशियो, रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz तक है। इसके अलावा इस फोन में बाहर की ओर 6.2 इंच की HD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 904x2316 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश और 23.1:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है। यह फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z Fold 4 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और  f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया  है। यह फोन 4,400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »