• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम

Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम

Vivo Y600i चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया है।

Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम

Photo Credit: Vivo

Vivo Y600i में 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Vivo Y600i 8000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
  • 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
  • 50MP कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलेगी
विज्ञापन

Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन में 8,000mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.87 इंच का डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y600i में 50MP का रियर कैमरा, IP68 और IP69 रेटिंग और 44W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

Vivo Y600i में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1592×720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। इसमें रियल DC डिमिंग और लो ब्लू लाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Vivo की मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।

Vivo Y600i की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Vivo का दावा है कि फोन 25 घंटे तक शॉर्ट वीडियो चला सकता है। कंपनी ने बैटरी को 1,500 चार्जिंग साइकल के बाद भी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखने के लिए रेट किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, डायनेमिक फोटो और वॉटरमार्क कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Vivo Y600i को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा कंपनी के मुताबिक फोन ने SGS की गोल्ड लेवल फाइव-स्टार एंटी-ड्रॉप और एंटी-शॉक सर्टिफिकेशन हासिल किया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और इंफ्रारेड रिमोट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo Y600i के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी करीब ₹24,300 है, जबकि 6GB+256GB मॉडल 1,999 युआन यानी करीब ₹28,500 में आता है। फोन को Stardust, Sky Blue और Midnight Black कलर में लॉन्च किया गया है। चीन में इसकी बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी। भारत में फोन की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »