Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज का खुलासा फ्लिपकार्ट के जरिए हो गया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Oppo K14 Plus 5G भारतीय बाजार में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है, जिसका खुलासा ई-कॉमर्स साइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से हो गया है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट पर माइक्रोसाइट के जरिए इस फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हो गया है। अब अपडेट हुई माइक्रोसाइट से इस फोन की कीमत के बारे में भी पता चला है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। यहां हम आपको Oppo K14 Plus 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
फ्लिपकार्ट पर Oppo K14 Plus 5G के लिए माइक्रोसाइट लाइव है, जिसे अपडेट किया गया है और अब कीमत का खुलासा हो गया है। K14 Plus 5G भारतीय बाजार में ₹45,000 के अंदर उपलब्ध होगा। इस फोन को बाजार में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च के बाद कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo K14 Plus 5G में 17.22 सेमी की 1.5K एमोलेड अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दी जाएगी जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450पीपीआई होगा। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट ने AuTuTu पर 1Mn+ स्कोर किया है। यानी कि यह नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। बैटरी 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देती है। 30.33 घंटे तक वॉट्सऐप वॉयस कॉल, 15.03 घंटे तक इंस्टाग्राम ब्राउजिंग और 12.64 घंटे तक BGMI गेमिंग का सपोर्ट करेगी। 6 साल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत तक रहती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो K14 Plus 5G के रियर में ओएआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा मिलेगा। जिसके साथ यह ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ सीमलेस एनिमेशन प्रदान करेगा। ट्रिनिटी इंजन के साथ शानदार मल्टीटास्किंग मिलेगी। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग से लैस होगा। इस फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन 16जीबी रैम एक्सपेंशन तक सपोर्ट करेगा। इसमें 5000mm2 का सुपरकूल VC सिस्टम होगा। कंपनी इसे सेग्मेंट का स्मूथेस्ट फोन बता रही है जो कि 6 साल तक परफॉर्म और रिलायबिलिटी का वादा करता है। इसके साथ 6 साल का स्मूथनेस प्रोटेक्शन मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर