Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन

Redmi 17C 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • Redmi 17C 5G को डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • पिछले महीने इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में पेश किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi 17C 5G को डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

देश में Redmi 17C 5G को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Redmi ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इस पोस्ट में Redmi 17C 5G का रियर डिजाइन भी दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में कुछ उठा हुए रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स में दिख रहा है। Redmi 17C 5G के इंटरनेशनल वेरिएंट के लिए भी कलर्स के समान विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। 

पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Redmi K100 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »