• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • टाटा मोटर्स की जल्द Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज

टाटा मोटर्स की जल्द Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज

Harrier EV में 10.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम हैं

टाटा मोटर्स की जल्द Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी, लगभग 500 किलोमीटर की रेंज

इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Harrier EV का मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार वर्जन पेश किया है
  • इसका इंटीरियर पेट्रोल से चलने वाली Harrier के लगभग समान है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के 'Acti.ev' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की Harrier के इलेक्ट्रिक वर्जन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Harrier EV का मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार वर्जन पेश किया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। Bharat Mobility Expo में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है। हालांकि, इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका इंटीरियर पेट्रोल से चलने वाली Harrier के लगभग समान है। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। 

Harrier EV में 10.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम हैं। इसमें सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और TPMS जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी के 'Acti.ev' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव कैपेबिलिटी होगी। Harrier EV की रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। 

टाटा मोटर्स के EV की सेल्स मौजूदा वित्त वर्ष में घटी है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई है। इसके पीछे MG Motor जैसी कंपनियों की ओर से मिल रही टक्कर बड़ा कारण है। फरवरी में Tata Motors की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 23 प्रतिशत घटकर 5,343 यूनिट्स की थी। इस वित्त वर्ष में कंपनी की देश और इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स लगभग 12 प्रतिशत कम होकर लगभग 58,293 यूनिट्स की है। एक अनुमान के अनुसार, टाटा मोटर्स की इस मार्केट में हिस्सेदारी घटकर लगभग 56 प्रतिशत की है। टाटा मोटर्स की EV यूनिट Tata.ev की मैन्युफैक्चरिंग दो लाख से ज्यादा यूनिट्स की हो गई है।  Tata.ev के पोर्टफोलियो में Punch EV, Tiago EV Tigor EV और Curvv EV शामिल हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »