सेल्स गिरने के बावजूद EV सेगमेंट में Tata Motors का दबदबा बरकरार

देश में जनवरी में 3,346 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। दिसंबर में यह आंकड़ा 3,739 यूनिट्स का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की EV की सेल्स पिछले महीने लगभग 17 प्रतिशत घटी है
  • हाल ही में टाटा मोटर्स ने Nexon EV के प्राइस में कमी की है
  • इस सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ उपाय किए हैं

यह मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना तक पहुंचने का अनुमान है

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की सेल्स में लंबी अवधि के बाद जनवरी में गिरावट आई है। कंपनी की EV की सेल्स पिछले महीने लगभग 17 प्रतिशत घटी है। इसके बावजूद इस मार्केट में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स ने पहला स्थान बरकरार रखा है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जनवरी में 3,346 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। दिसंबर में यह आंकड़ा 3,739 यूनिट्स का था। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के साथ ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सेल्स भी घटी है, जबकि टू-व्हीलर सेगमेंट लगभग फ्लैट रहा है। टाटा मोटर्स की जनवरी में सेल्स लगभग 17 प्रतिशत कम होकर 2,426 यूनिट्स की रही। कंपनी की Nexon EV इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकती है। 
Advertisement

हाल ही में टाटा मोटर्स ने Nexon EV के प्राइस में कमी की है। कंपनी ने इसके Prime और Max वेरिएंट्स के सभी नौ मॉडल्स के प्राइस में 85,000 रुपये तक कटौती की है। Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये और Nexon EV Max का 16.49 लाख रुपये हो गया है। Nexon EV Max और Prime की सिंगल चार्ज में रेंज क्रमशः 453 किलोमीटर और 312 किलोमीटर की है। इनके प्राइस में कटौती का बड़ा कारण Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 को टक्कर देना हो सकता है। यह XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। यह दो वेरिएंट्स EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

पिछले महीने जारी इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि  यह मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया है कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.