भारत में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 76 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,000 यूनिट्स से अधिक की है। इस मार्केट में Tata Motors ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
भारत में पिछले महीने EV की सेल्स 76 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में अक्टूबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर लगभग 29 लाख यूनिट्स की रही है। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर की अवधि में EV की बिक्री लगभग 1.75 करोड़ यूनिट्स की है।
एक मीडिया रिपोर्ट में Benchmark Mineral Intelligence के हवाले से बताया गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में चीन का पहला रैंक है। हालांकि, पिछले महीने चीन में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। चीन में EV की डिमांड कमजोर रही है लेकिन चाइनीज EV मेकर्स ने बड़ी संख्या में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट किया है। पिछले महीने यूरोप में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 5,10,000 यूनिट्स की थी। नॉर्थ अमेरिका में इस मार्केट में बिक्री 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1,30,000 यूनिट्स की रही है।
पिछले महीने अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री लगभग 85 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,00,000 यूनिट्स की है। भारत में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 76 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,000 यूनिट्स से अधिक की है। इस मार्केट में Tata Motors ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने 14,552 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का 8,472 यूनिट्स के साथ दूसरा रैंक है।
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। इस मार्केट में कंपनी की Punch EV एक महीने में 5,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री वाला पहला EV बनी है। पिछले महीने Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUVs की 8,472 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की XEV 9s को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले महीने इस मार्केट में MG Motor ने 5,877 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। MG Motor की EV की बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली इस कंपनी के EV के पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS EV भी शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत