Tata Motors ने घटाया 450 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली Nexon EV का प्राइस

कंपनी की Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये और Nexon EV Max का 16.49 लाख रुपये हो गया है

Tata Motors ने घटाया 450 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली Nexon EV का प्राइस

पिछले वर्ष Tata Motors ने 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके प्राइस में 85,000 रुपये तक कटौती की है
  • Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये हो गया है
  • केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने अपनी Nexon EV के प्राइस में कमी की है। कंपनी ने इसके Prime और Max वेरिएंट्स के सभी नौ मॉडल्स के प्राइस में 85,000 रुपये तक कटौती की है। Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये और Nexon EV Max का 16.49 लाख रुपये हो गया है। 

Nexon EV Max और Prime की सिंगल चार्ज में रेंज क्रमशः 453 किलोमीटर और 312 किलोमीटर की है। इनके प्राइस में कटौती का बड़ा कारण Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV XUV400 को टक्कर देना हो सकता है।  यह XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। यह दो वेरिएंट्स EC और EL में उपलब्ध होगी। इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

टाटा मोटर्स की Nexon EV Prime और Max में स्टारलाइट ड्यूल पेंट फिनिशिंग नजर आती है। ब्रॉन्ज बॉडी और सिल्वर रूफ के साथ स्टारलाइट ड्यूल पेंट फिनिशिंग भी है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट को ग्लॉस ब्लैक या सिल्वर एक्सेंट के साथ बदला गया है। जेट एडिशन की विंडो के नीचे बेल्ट लाइन ग्लॉस ब्लैक में नजर आती है। ब्रॉन्ज और ब्लैक थीम Nexon EV के इंटीरियर में भी नजर आती है। Nexon EV के डैशबोर्ड और डोर पैनल पर नया ब्रॉन्ज ट्रिम है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 141 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। Nexon EV Max में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस और 245 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसकी अधिकतम रेंज 312 किमी रेंज है। इसमें Ziptron टेक्नोलॉजी दी गई है। 

पिछले वर्ष के अंत में Tata Motors ने 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की थी। देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। टाटा मोटर्स तीन इलेक्ट्रिक कारों, Tiago EV, Tigor EV and Nexon EV की बिक्री करती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »