इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल होगा
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है
पावरफुल मोटरसाइकिल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की IDC रेंज लगभग 154 किलोमीटर की है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का मुकाबला Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster और कुछ अन्य मॉडल्स से होगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Flying Flea C6 में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इनके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में आसानी होती थी। कंपनी की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें सिर्फ 17 इंच के टायर्स दिए गए हैं। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक अच्छी रेंज के साथ मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखना चाहती है। इससे मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का यह मुकाबला कर सकेगी। रॉयल एनफील्ड ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल होगा। क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर उपलब्ध होती है।
Royal Enfield की Flying Flea C6 में LED लाइटिंग, गूगल-बेस्ड नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में Individual और Sport जैसे राइडिंग मोड होंगे। Flying Flea C6 की ऊंचाई कुछ कम है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में राउंड TFT डिस्प्ले होगा। Flying Flea C6 के लॉन्च के साथ बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए कंपनी का पहला शोरूम भी खोला जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत