• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी

Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इसकी गीगाफैक्टरी में 4680 Bharat Cell की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के साथ कॉस्ट में कमी हुई है। इस वजह से कंपनी ने इसका फायदा कस्टमर्स को देने का फैसला किया है

Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में 60,000 रुपये की कटौती की है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में कंपनी का 4680 Bharat Cell दिया गया है
  • ओला इलेक्ट्रिक की मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत से ज्यादा बढी है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680  Bharat Cell दिया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Roadster X+ 9.1 kWh का प्राइस 60,000 रुपये घटाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Roadster X+ के 9.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक होने का दावा किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इसकी गीगाफैक्टरी में 4680 Bharat Cell की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने के साथ कॉस्ट में कमी हुई है। इस वजह से कंपनी ने इसका फायदा कस्टमर्स को देने का फैसला किया है। 

पिछले वर्ष के अंत में ओला इलेक्ट्रिक को Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकारी टेस्टिंग एजेंसी, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला था। इस सर्टिफिकेशन के लिए Roadster X+ की सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिहाज से कड़ी टेस्टिंग की गई है। यह बैटरी पैक अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है। 

ओला इलेक्ट्रिक की मार्च में बिक्री महीना-दर-महीना आधार पर 150 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में कंपनी ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में कंपनी के लिए प्रति दिन के ऑर्डर्स 1,000 यूनिट्स से अधिक के रहे हैं। इसके पीछे कंपनी की सर्विस में सुधार एक बड़ा कारण है। ओला इलेक्ट्रिक ने पार्ट्स की सप्लाई में सुधार और सर्विस नेटवर्क की कड़ी निगरानी के साथ अधिकतर व्हीकल्स की समान दिन पर सर्विस की पेशकश की है। इससे सर्विस को लेकर शिकायतों को घटाने में मदद मिली है। ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशंस की उपलब्धि भी हासिल की है। पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का कंपनी की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »