• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज

Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज

रॉयल एनफील्ड ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा

Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक दिया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी की Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक दिया गया है
  • इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है
विज्ञापन

पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रॉयल एनफील्ड ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को गुरुवार को लॉन्च किया है। कंपनी की Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को बैटरी-ऐज-ए-सर्विस के विकल्प के साथ 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस विकल्प में अलग से बैटरी रेंटल चुकाना होगा। 

Flying Flea C6 का मुकाबला Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster से होगा।  इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को  लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इनके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में आसानी होती थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। इसमें LED लाइटिंग, गूगल-बेस्ड नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

कंपनी की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें सिर्फ 17 इंच के टायर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। रॉयल एनफील्ड ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म को भी इंटीग्रेट किया गया है। क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर मिलती है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का बैटरी पैक एक एल्युमीनियम केसिंग में है, जिससे इसके एयरडायनैमिक्स और कूलिंग एफिशिएंसी में बढ़ोतरी होती है। Flying Flea C6 का भार लगभग 124 किलोग्राम का है। यह Royal Enfield की सबसे लाइटवेट मोटरसाइकिल है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »