Ola ने शुरू की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये का है
  • इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं
  • कंपनी ने दो आगामी मोटरसाइकिल्स - Arrowhead और Sportster का टीजर दिया है

पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तीन वेरिएंट्स को लॉन्च किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तीन वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने दो आगामी मोटरसाइकिल्स - Arrowhead और Sportster का टीजर भी दिया है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया पर फैक्टरी में Roadster की मैन्युफैक्चरिंग की एक पिक्चर पोस्ट की है। इस इलेक्ट्रि्क मोटरसाइकिल लिए बुकिंग्स हो रही है। इसका शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस, Krutrim वॉयस असिस्टेंस, पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
Advertisement

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 194 km/h और सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर की है। इसमें 10 इंच की टचस्क्रीन है। Roadster Pro के 8 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 1,99,999 रुपये का है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम महाकुंभ में ओला इलेक्ट्रिक ने परिवहन को आसान बनाने के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगाया है। महाकुंभ में टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबिलिटी सॉल्यूशंस की पेशकश के लिए Ola ने Kumbh Sah'AI'yak ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है। इसमें कुंभ मेला के इतिहास और आकर्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.