• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए बनाई नई सर्विस टीम

ओला इलेक्ट्रिक ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए बनाई नई सर्विस टीम

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था

ओला इलेक्ट्रिक ने कस्टमर्स की नाराजगी दूर करने के लिए बनाई नई सर्विस टीम

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के एक कस्टमर ने नाराज होकर एक शोरूम में आग लगा दी थी

ख़ास बातें
  • कंपनी को प्रत्येक महीने कस्टमर्स से लगभग 80,000 शिकायतें मिल रही हैं
  • कुछ दिनों पर शिकायतों की संख्या लगभग 7,000 तक पहुंच जाती है
  • ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर्स पर देरी से कस्टमर्स की नाराजगी बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को कस्टमर्स से सर्विस से जुड़ी शिकायतें बड़ी संख्या में मिल रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने एक नई सर्विस टीम बनाई है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर एक शोरूम में आग लगा दी थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को प्रत्येक महीने लगभग 80,000 शिकायतें मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ दिनों पर शिकायतों की संख्या लगभग 7,000 तक पहुंच जाती है। इस वजह से ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर्स पर काफी प्रेशर है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में खराबी के मामले बढ़ने से कस्टमर्स को ज्यादा इंतजार करना पड़ता है और वे नाराज हो जाते हैं। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 2026-27 तक लगभग 13 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग पांच प्रतिशत का था। इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies की रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग चार वर्ष पहले टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी केवल 0.4 प्रतिशत की थी। पिछले वर्ष की शुरुआत में यह बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई थी। इंसेंटिव्स में कटौती के कारण पिछले 24 महीनों में यह हिस्सेदारी चार-सात प्रतिशत की रेंज में रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »