Ola Electric ने अप्रैल में बेचे 30K से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर, 40 प्रतिशत मार्केट शेयर

ओला इलेक्ट्रिक के Ola S1, S1 Pro और Ola S1 Air को कस्टमर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • देश के कई शहरों में कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर भी खोले हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक अपने हायपरचार्जर नेटवर्क को भी बढ़ा रही है
  • कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है

कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने पिछले महीने 30,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत का हो गया है। कंपनी ने बताया कि उसने लगातार आठवें महीने में इस सेगमेंट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

ओला इलेक्ट्रिक के Ola S1, S1 Pro और Ola S1 Air को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। देश के कई शहरों में कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर भी खोले हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या जल्द 500 तक पहुंच जाएगी। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "हम डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्ट के साथ ही अपने D2C नेटवर्क को भी बढ़ाना जारी रखेंगे।" ओला इलेक्ट्रिक अपने हायपरचार्जर नेटवर्क को भी बढ़ा रही है। इससे कंपनी के कस्टमर्स को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चार्ज करने में आसानी होगी। 
Advertisement

कंपनी जल्द ही S1 Pro में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक टीजर शेयर किया था जिसमें S1 Pro स्कूटर में एक मेटल स्टैंड पर स्पीडोमीटर के साथ एक स्मॉल स्क्रीन दिख रही है। 

हालांकि, टीजर में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई थी। इस टीजर में दिख रही स्क्रीन मोबाइल की स्क्रीन के जैसी है। इससे राइडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराने से बचने और पैदल चलने वालों का पता लगाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.