Ola Electric का दावा, कस्टमर्स की 99 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतों का किया निपटारा

कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की भी पेशकश की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 22:15 IST
ख़ास बातें
  • CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था
  • कंपनी ने अपनी सर्विसेज में सुधार के लिए EY को हायर किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने Hyper Service कैम्पैन शुरू किया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कुछ महीनों से खराब सर्विस के कारण कस्टमर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि उसने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के पास दर्ज शिकायतों में से 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया है, "कंपनी ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर जरूरी जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए हैं।" कंपनी ने बताया कि CCPA के पास कस्टमर्स की ओर से दर्ज कराई गई लगभग 10,644 शिकायतों में से उसने 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को इस मामले का ऑडिट करने का निर्देश दिया था। पिछले सप्ताह एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने अपनी सर्विसेज में सुधार के लिए EY को हायर किया है। पिछले महीने इसने अपने सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Hyper Service कैम्पैन शुरू करने की जानकारी दी थी।  
Advertisement

कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की भी पेशकश की है। इसमें कस्टमर्स को एक दिन में रिपेयर की सुविधा दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर कस्टमर्स को बैकअप S1 स्कूटर दिया जाएगा। 

इसके अलावा Ola Care+ सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स को ओला कैब्स लेने के लिए कूपन दिए जाएंगे जो उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस या रिपेयर पूरी होने तक वैध होंगे। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने एक नई सर्विस टीम बनाई थी। कंपनी के एक कस्टमर ने खराब सर्विस से नाराज होकर ओला इलेक्ट्रिक के एक शोरूम में आग लगा दी थी। इसकी योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिपेयर के लिए लगभग एक लाख मैकेनिक्स को ट्रेनिंग देने की भी है। पिछले महीने कंपनी ने अपनी सबसे कम मासिक बिक्री की है। हाल ही में स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुई इस ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 23,965 यूनिट्स बेची हैं। इसकी बिक्री में यह लगातार दूसरे महीने महीना-दर-महीना आधार पर गिरावट है। 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.