इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) का प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। VF MPV 7 के प्राइस में कमी के बावजूद इसके स्पेसिफिकेएशंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है
इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.1 kWh की बैटरी है
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट की नई कंपनियों में शामिल Vinfast ने VF MPV 7 के प्राइस में कमी की है। इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) का प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। VF MPV 7 के प्राइस में कमी के बावजूद इसके स्पेसिफिकेएशंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक MPV के प्राइस में 4.1 लाख रुपये की कमी हुई है। भारत में पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। वियतनाम की VF MPV 7 का बिक्री के लिहाज से प्रदर्शन कमजोर रहा है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक MPV का प्राइस घटने के बाद इसकी बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।
VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस MPV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा है।
इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। VF MPV 7 में ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए सपोर्ट मिलता है। इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं। यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है। इसमें फ्रंट और रियर पर इंटीग्रेटेड लाइटिंग और कीलेस एंट्री का भी फीचर मिलता है। VF MPV 7 का मुकाबला Kia की Carens Clavis EV और चाइनीज EV मेकर BYD की eMax 7 जैसे मॉडल्स से है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप