Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के लिए कम इंटरेस्ट पर आसानी से मिलेगा लोन

Okaya EV ने बिना किसी डाउन पेमेंट के साथ 5.99 प्रतिशत के शुरुआती इंटरेस्ट रेट की पेशकश की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2023 23:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 12 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ टाई-अप किया है
  • इससे कस्टमर्स को 48 महीने तक का लोन आसानी से मिल सकेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाए थे

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Okaya EV ने अपने कस्टमर्स को आकर्षक फाइनेंसिंग स्कीम्स की पेशकश करने के लिए 12 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ टाई-अप किया है। कंपनी ने बताया कि इससे कस्टमर्स को जल्द लोन मिलने में आसानी होगी। Okaya EV ने बिना किसी डाउन पेमेंट के साथ 5.99 प्रतिशत के शुरुआती इंटरेस्ट रेट की पेशकश की है। 

इसके लिए कंपनी ने HDFC, Axis, IDFC और Loan Tap सहित 12 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ टाई-अप किया है। इससे कस्टमर्स को 48 महीने तक का लोन 5.99 प्रतिशत से शुरू होने वाले इंटरेस्ट रेट पर मिल सकेगा। कंपनी ने बताया कि लोन का अप्रूवल केवल 30 मिनटों में होगा। 
Advertisement

हाल ही में Okaya EV ने कस्टमर्स के लिए मॉनसून कैशबैक स्कीम की घोषणा की थी। इसमें कंपनी की Faast सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने पर कैशबैक रिवॉर्ड्स लिए जा सकेंगे। इस कैशबैक की रकम 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होगी। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने पर थाईलैंड का लगभग 50,000 रुपये का ट्रिप जीतने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए कस्टमर्स को जुलाई के अंत तक कंपनी की फास्ट सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की खरीदारी करनी होगी। इनमें Faast F4, Faast F3, F2B और F2T शामिल हैं। 

केंद्र सरकार की ओर से FAME 2 स्कीम के तहत सब्सिडी में कमी के बाद Okaya EV ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज को बढ़ाया है। Okaya Faast F4 का प्राइस 1,13,999 रुपये से बढ़कर 1,39,951 रुपये हो गया है। कुछ महीने पहले कंपनी ने Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है। इसमें एंटी थेफ्ट फीचर मिलता है, जिससे चोरी होने आशंका कम हो जाती है। Okaya Faast F3 का लॉन्च पर प्राइस 99,999 रुपये था। इसे Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 1,200 W की मोटर दी गई है जो 2,500 W की पावर जेनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ है। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल की वारंटी दे रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.