• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Okaya ने लॉन्‍च किया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Faast, 1999 रुपये में होगी बुकिंग, जानें फीचर्स

Okaya ने लॉन्‍च किया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Faast, 1999 रुपये में होगी बुकिंग, जानें फीचर्स

ओकाया Faast एक कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे 4.4 kW लिथियम फॉस्फेट बैटरी के साथ पैक किया गया है।

Okaya ने लॉन्‍च किया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Faast, 1999 रुपये में होगी बुकिंग, जानें फीचर्स

Photo Credit: Okaya

ओकाया इलेक्ट्रिक वीकल की बुकिंग ऑफ‍िशियल वेबसाइट या डीलर्स से की जा सकती है।

ख़ास बातें
  • इसे 4.4 kW लिथियम फॉस्फेट बैटरी के साथ पैक किया गया है
  • दावा है कि इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक जा सकती है
  • इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटे के आसपास है
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में चल रहे EV Expo 2021 में तमाम कंपनियां अपने लेटेस्‍ट मॉडल अनवील कर रही हैं। इंडियन इलेक्ट्रिक वीकल (EV) स्टार्टअप ‘ओकाया इलेक्ट्रिक वीकल' ने भी हाई-स्‍पीड ई-स्‍कूटर को लॉन्‍च किया है। 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किए गए इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर का नाम फास्ट (Faast) है। ओकाया ने इस ई-स्कूटर की बुकिंग 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट से शुरू की है। ओकाया इलेक्ट्रिक वीकल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर बुकिंग की जा सकती है।

ओकाया Faast एक कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे 4.4 kW लिथियम फॉस्फेट बैटरी के साथ पैक किया गया है। EV स्टार्टअप ओकाया का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह ई-स्कूटर कम से कम 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस ई-स्‍कूटर की रेंज सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक भी जा सकती है, जो इसके यूज पर निर्भर करती है।
 

ओकाया Faast इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डे टाइम रनिंग लाइट्स और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटे के आसपास है। 

ओकाया पावर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्‍टर अंशुल गुप्ता का कहना है कि ओकेया Faast ई-स्कूटर के साथ हम मार्केट में हाई परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की भारी डिमांड को टार्गेट कर रहे हैं। ओकाया पावर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर अनिल गुप्ता ने कहा कि ओकेया भारत को 100 प्रतिशत EV देश बनाने के लिए समर्पित है।  ओकाया EV के AVP पूरन सिंह नेगी ने कहा कि हम मार्केट में उभरती डिमांड के बड़े हिस्से पर काबिज होना चाहते हैं।

Faast इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के साथ ही ओकाया ने इस एक्सपो में अपनी ई-मोटरसाइकिल फेराटो (Ferrato) को भी पेश किया, जो जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। इसके अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। Ferrato को 2 किलोवाट मोटर और 3 किलोवाट बैटरी के साथ पैक किया जाएगा। दावा है कि इससे यह बाइक 80-90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड देगी और सिंगल चार्ज पर 100 किमी तक की रेंज देगी।

कंपनी का दावा है वह सबसे तेजी से बढ़ने वाला डोमेस्टिक EV ब्रैंड बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने अपनी स्‍थापना के महज 6 महीनों में देशभर में 225 से अधिक डीलर तैयार कर लिए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »