• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Okaya के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर मिलेगा कैशबैक, फॉरेन ट्रिप का भी मौका  

Okaya के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर मिलेगा कैशबैक, फॉरेन ट्रिप का भी मौका  

इसके लिए कस्टमर्स को जुलाई के अंत तक कंपनी की फास्ट सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से खरीदारी करनी होगी

Okaya के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर मिलेगा कैशबैक, फॉरेन ट्रिप का भी मौका  

कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाए थे

ख़ास बातें
  • कुछ महीने पहले कंपनी ने Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Okaya EV ने कस्टमर्स के लिए मॉनसून कैशबैक स्कीम की घोषणा की है। इसमें कंपनी की Faast सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने पर कैशबैक रिवॉर्ड्स लिए जा सकेंगे। इस कैशबैक की रकम 500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होगी। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Okaya EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने पर थाईलैंड का लगभग 50,000 रुपये का ट्रिप जीतने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए कस्टमर्स को जुलाई के अंत तक कंपनी की फास्ट सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से खरीदारी करनी होगी। इनमें Faast F4, Faast F3, F2B और F2T शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से FAME 2 स्कीम के तहत सब्सिडी में कमी के बाद Okaya EV ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज को बढ़ाया है। Okaya Faast F4 का प्राइस 1,13,999 रुपये से बढ़कर 1,39,951 रुपये हो गया है। 

कुछ महीने पहले कंपनी ने Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है।  इस स्कूटर में एंटी थेफ्ट फीचर मिलता है, जिससे चोरी होने आशंका कम हो जाती है। Okaya Faast F3 का लॉन्च पर प्राइस 99,999 रुपये था। इसे Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें 1200 W की मोटर दी गई है जो कि 2500 W पावर जेनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ है। इससे बैटरी के चलने की अवधि बढ़ जाती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते हैं। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल की वॉरंटी दे रही है। इसमें में रिवर्ड मोड और पार्किंग मोड दिया गया है। इसके अलावा टेलीस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन राइडिंग मोड हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, सरकार की ओर से सब्सिडी घटाने से बिक्री पर असर पड़ सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »