• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 125 KM माइलेज वाला Okaya Faast F3 लॉन्च, एंटी थेफ्ट फीचर्स से लैस सिर्फ 4 घंटे में होगा चार्ज

125 KM माइलेज वाला Okaya Faast F3 लॉन्च, एंटी थेफ्ट फीचर्स से लैस सिर्फ 4 घंटे में होगा चार्ज

Okaya Faast F3 में 1200W मोटर दी गई है जो कि 2500W पावर जनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी दी गई हैं।

125 KM माइलेज वाला Okaya Faast F3 लॉन्च, एंटी थेफ्ट फीचर्स से लैस सिर्फ 4 घंटे में होगा चार्ज

Photo Credit: Okaya

Okaya Faast F3 की टॉप स्पीड 70KM है।

ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F3 की कीमत 99,999 रुपये है।
  • Okaya Faast F3 फुल चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान करता है।
विज्ञापन
Okaya EV ने भारतीय बाजार में Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है। 125 किमी की शानदार रेंज के साथ आने वाला Okaya Faast F3 एक वाटरप्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट है। इस स्कूटर में एंटी थेफ्ट फीचर मिलता है, जिससे चोरी होने की संभावना कम होती है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Okaya Faast F3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F3 की कीमत 99,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White में उपलब्ध है।
 

Okaya Faast F3 की पावर और रेंज


Okaya Faast F3 में 1200W मोटर दी गई है जो कि 2500W पावर जनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी दी गई हैं, जो कि स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जिससे बैटरी लाइफ बढ़ती है। रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्पीड की बात करें तो यह 70Km की फुल स्पीड से दौड़ सकती है। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल की वारंटी देती है। 

Okaya Faast F3 में रीजनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्ड मोड और पार्किंग मोड दिया गया है। इस स्कूटर में टेलीस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एब्सॉर्बर दिए गए हैं। इस स्कूटर में इको, सिटी और स्पोर्ट्स् जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस स्कूटर में एक यूनिक व्हील लॉक फीचर दिया गया है जो कि स्कूटर चोरी होने की चिंता को दूर करता है। जब स्कूटर लॉक होता है तो ऐसे में कोई चोरी की कोशिश करता है या कोई इस स्कूटर को धक्का देने की कोशिश करता है तो पहिये ऑटोमैटिकली लॉक हो जाते हैं जिससे इसे चोरी करना कठिन और अधिक सुरक्षित हो जाता है।

Okaya Electric व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुल गुप्ता ने नए लॉन्च किए गए Faast F3 पर कहा कि “Okaya Faast F3 एक दमदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है, जिसे भारत में हाई क्वालिटी और भरोसेमंद ईवी की डिमांड को पूरा करने के लिए पेश किया गया है। यह यूजर्स को एक कंफर्टेबल और सुरक्षित राइड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस है जो कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर स्विच करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है। हमें भरोसा है कि Faast F3 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »