MG Motor ने शुरू किया Comet EV का प्रोडक्शन, 19 अप्रैल को होगा लॉन्च

कंपनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए इसमें सॉलिड स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और यह एयरबैग्स के साथ आएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 21:18 IST
ख़ास बातें
  • इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है
  • इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा
  • इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है

यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं। MG Motor ने 19 अप्रैल को अपनी Comet EV को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस कार का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। यह देश में सबसे स्मॉल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। 

कंपनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए इसमें सॉलिड स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और यह एयरबैग्स के साथ आएगी। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दो 10.25 इंच डिजिटल स्क्रीन मिलेंगी। यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें दो ड्राइविंग मोड, नॉर्मल और सपोर्टमिल सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है। Comet EV को Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है। MG Motor ने Comet EV के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। 
Advertisement

इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह थ्री-डोर, फोर सीट वाली माइक्रो हैचबैक है। इसकी लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके रियर में एक LED लाइट बार के साथ वर्टिकल टेल लाइट्स दी गई हैं। इसकी बैटरी 20 kWh की है। इसकी रेंज 250 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें 45 hp के आउटपुट वाली सिंगल, रियर एक्सल मोटर हो सकती है।  इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी होगी। भारत के मौसम की स्थितियों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कुछ बदलाव करेगी। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.