जून में कंपनी की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। MG Motor ने बताया कि इसके पीछे फ्यूल का महंगा होना और EVs को चलाने का कम खर्च जैसे कारण हैं
देश में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है
भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने जून में अपनी सबसे अधिक होलसेल बिक्री की है। कंपनी की बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने MG Motor ने 7,500 से अधिक यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून में कंपनी की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। MG Motor ने बताया कि इसके पीछे फ्यूल का महंगा होना और EVs को चलाने का कम खर्च जैसे कारण हैं। कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vinay Raina ने कहा, "जून में बिक्री के आंकड़े से कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। हमारी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी हिस्सेदारी बरकरार है।"
EV के सेगमेंट में MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। Windsor EV Pro का प्राइस 18 लाख रुपये से कुछ अधिक का है। बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ इसका प्राइस काफी घट जाता है। हालांकि, इस ऑप्शन में 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना पड़ता है।
MG Motor का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस