MG Motor को Windsor PRO EV के लॉन्च के 1 दिन के अंदर मिली 8,000 से ज्यादा बुकिंग्स

कंपनी का दावा है कि Windsor का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2025 23:28 IST
ख़ास बातें
  • Windsor EV Pro का प्राइस लगभग 18,09,800 रुपये का है
  • इसकी सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज है
  • इसमें सेडान के समान कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने बेस्ट सेलिंग Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली हैं। 

Windsor EV Pro का प्राइस लगभग 18,09,800 रुपये का है। इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.09 लाख रुपये का होगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। MG Motor के हेड ऑफ सेल्स, Rakesh Sen ने कहा, "Windsor Pro को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए हम आभारी हैं। इसके लिए लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली हैं। इससे देश के EV मार्केट में इसकी अग्रणी स्थिति ज्यादा मजबूत हुई है।" 
Advertisement

कंपनी का दावा है कि Windsor का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में लाया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले वर्ष दशहरा पर MG Motor ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें सेडान के समान कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.