MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं

MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है

ख़ास बातें
  • Windsor EV Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक है
  • इसमें टैफिक जाम असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर हैं
  • Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने अपनी बेस्ट सेलिंग Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। Windsor EV Pro का पहले 8,000 कस्टमर्स के लिए विशेष प्राइस लगभग 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में फीचर्स को बढ़ाने के साथ ही बड़ा बैटरी पैक दिया गया है।  

Windsor EV Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में लाया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बनाई है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर कंपनी की ओर से आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस कम हो जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »