मारूति सुजुकी की e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी

इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 22:12 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था
  • इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था
  • e-Vitara को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) e-Vitara को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के हंसलपुर में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग का उद्धाटन किया था। उन्होंने मारूति सुजुकी की 'मेक इन इंडिया' अभियान की ब्रांड एम्बैस्डर के तौर पर प्रशंसा भी की थी। 

भारत में कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, मारूति सुजुकी ने e-Vitara का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अगस्त के अंत में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। मारूति सुजुकी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV को पिछले वर्ष यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था। इसकी मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर हो रही है। e-Vitara के डिजाइन में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED डेटाइम रनिंग लाइट को हेडलाइट में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें हेडलाइट के सेंटर में पिआनो ब्लैक एसेंट्स भी इसे अलग लुक देते हैं। इसमें डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क उपलब्ध कराएगा। 

e-Vitara को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर मिला है। Euro NCAP में e-Vitara के 61 kWh के GLX, LHD वेरिएंट्स की टेस्टिंग की गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन दिया गया है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.