• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत के EV मार्केट में बिजनेस बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Kia

भारत के EV मार्केट में बिजनेस बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Kia

Kia ने भारत में अपने एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल Kia EV6 के लॉन्च के बाद से इसकी 200 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की है

भारत के EV मार्केट में बिजनेस बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Kia

Kia का आंध्र प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट EV बनाने के लिए तैयार है

ख़ास बातें
  • Kia की इंटरनेशनल मार्केट में14 EV लॉन्च करने की योजना है
  • इनमें से कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भारत में लाया जाएगा
  • देश में कंपनी की सेल्स बढ़ रही है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने EV लॉन्च कर रही हैं। दक्षिण कोरिया की कंपनी Kia ने इस मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले चार वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। 

कंपनी की भारत में यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग के हेड, Hardeep Singh Brar ने बताया कि Kia का आंध्र प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट EV बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "कंपनी ने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।" यह रकम कंपनी की ओर से देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू में किए गए कुल इनवेस्टमेंट का लगभग एक-तिहाई है। कंपनी के EV मॉडल्स के बारे में पूछने पर उनका कहना था, " Kia ने इंटरनेशनल मार्केट में14 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए लगभग 22 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। इनमें से कुछ EV को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।" 

उन्होंने बताया कि कंपनी का एक EV बड़ी संख्या में बिक्री के लिए होगा और इसे विशेषतौर पर भारत में बिक्री के लिए 2025 में लॉन्च किया जाएगा। देश में कंपनी का अभी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचा जाता है। Kia ने ऑटो एक्स्पो में एक इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट, Kia Concept EV9 और Kia KA4 पेश किया है।

Kia ने भारत में अपने एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल Kia EV6 के  लॉन्च के बाद से इसकी 200 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी का कहना है कि देश में इस कार की अच्छी डिमांड है और इसकी सप्लाई से ज्यादा बुकिंग मिल रही है। Kia EV6 के भारत में उपलब्ध मॉडल में 528 km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है। Kia EV6 दो वेरिएंट में आती है, जिसमें एक रियर व्हील ड्राइव और दूसरा ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन है। इस इलेक्ट्रिक कार में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 528 किमी तक रेंज दे सकता है। इसके ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में डुअल मोटर है, जो 325 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह 5.2 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  2. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  3. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  4. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  5. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  6. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  7. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  9. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  10. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »