इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर यहां की सरकार दे रही है लाखों की छूट!

इंडोनेशिया में इंडस्ट्री मिनिस्टर Agus Gumiwang Kartasasmita ने बुधवार को घोषित किया कि देश में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री पर 80 मिलियन रुपिया (करीब 4.24 लाख रुपये) की सब्सिडी मिलेगी।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर यहां की सरकार दे रही है लाखों की छूट!

इंडोनेशिया में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री पर 80 मिलियन रुपिया (करीब 4.24 लाख रुपये) की सब्सिडी मिलेगी

ख़ास बातें
  • EVs की बिक्री पर 80 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया तक की सब्सिडी मिलेगी
  • हाइब्रिड कारों पर 40 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया की सब्सिडी है
  • इलेक्ट्रिक मोटरबाइक पर 8 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया की सब्सिडी दी जाएगी
विज्ञापन
दुनियाभर में वाहन का इलेक्ट्रिफिकेशन जोरो से हो रहा है। सरकारें वाहन निर्माताओं को EVs डेवलप करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके लिए ब्रांड्स और एंड-यूजर्स को अच्छी सब्सिडी दी जाती है। कुछ ऐसा ही भारत में भी होता है और अब, इंडोनेशिया में सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में लाखों रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा कर दी है। 

इंडोनेशिया में इंडस्ट्री मिनिस्टर Agus Gumiwang Kartasasmita ने बुधवार को घोषित किया (Via TOI) कि देश में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री पर 80 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 4.24 लाख रुपये) की सब्सिडी मिलेगी। मंत्री जी ने कहा, "दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कार्बन उत्सर्जन को कम करने की योजना के हिस्से के रूप में, इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के साथ-साथ हाइब्रिड कार की खरीद पर इंसेंटिव दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, "इंडोनेशिया में कारखानों वाली फर्मों द्वारा उत्पादित ईवी के खरीदारों को प्रोत्साहन की पेशकश की जाएगी।" 

सब्सिडी इलेक्ट्रिक वाहनों के हिसाब से भिन्न होगी, जैसे इलेक्ट्रिक कारों की हर बिक्री पर लगभग 80 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया, हाइब्रिड कारों पर 40 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटरबाइक पर 8 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया की सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ICE मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक बाइक में बदलने के लिए सरकार 50 लाख इंडोनेशियाई रुपिया की लागत भी चुकाएगी। हालांकि, स्कीम कब से लागू की जाएगी और कब तक इसका फायदा उठाया जा सकेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  3. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  4. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  6. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  7. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  8. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  10. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »