• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 405km चलने वाली BYD Dolphin प्योर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, लुक डिजाइन में तगड़ी कारें फेल

सिंगल चार्ज में 405km चलने वाली BYD Dolphin प्योर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, लुक-डिजाइन में तगड़ी कारें फेल

BYD डॉल्फिन को BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड पहला बड़ा स्तर पर तैयार मॉडल कहा जाता है। स्लीक इलेक्ट्रिक वाहन 44.9kW की बैटरी कैपेसिटी वाली BYD ब्लेड बैटरी से लैस है।

सिंगल चार्ज में 405km चलने वाली BYD Dolphin प्योर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, लुक-डिजाइन में तगड़ी कारें फेल

Photo Credit: BYD/Twitter

ख़ास बातें
  • BYD Dolphin Pure Electric Car कोलम्बिया में पेश की गई है।
  • BYD Dolphin Pure Electric Car सिंगल चार्ज में 405 किमी तक चलती है।
  • BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड पहला बड़ा स्तर पर तैयार मॉडल है।
विज्ञापन
चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD ने कोलम्बियाई डिस्ट्रीब्यूटर MOTORYSA के साथ मिलकर देश में ऑफिशियली एक नए ऑशियन सीरीज मॉडल को पेश किया है। मॉडल का नाम BYD Dolphin Pure Electric Car (डॉल्फिन प्योर इलेक्ट्रिक कार) रखा गया है। इस कार को कोलंबिया फैशन वीक में शोकेस किया गया था।

BYD डॉल्फिन को BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड पहला बड़ा स्तर पर तैयार मॉडल कहा जाता है। स्लीक इलेक्ट्रिक वाहन 44.9kW की बैटरी कैपेसिटी वाली BYD ब्लेड बैटरी से लैस है। बैटरी पैक 405 किमी तक की एनईडीसी प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजिंग रेंज भी प्रदान करती है।
पेश करते हुए, कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने साफ किया है कि डॉल्फिन BYD की प्योर इलेक्ट्रिक नई टेक्नोलॉजी है, जिसे साफतौर पर नई जनरेशन के यूजर्स के लिए बनाया गया है। यह कार मरीन एस्थेटिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट से लैस है। डॉल्फिन ईवी की शेप काफी सिंपल और स्टाइलिश है। इंटीरियर लाइन्स एक यूनिक फिनिश और एक्यूसटिक फ्यूचरिस्टिक स्टाइल के साथ सॉफ्ट हैं। 

2020 के शुरू में BYD ने घरेलू कार डीलर Motorysa के साथ कोलंबिया में अपने नई एनर्जी पैसेंजर व्हीकल की पूरी सीरीज बेचने के लिए पार्टनरशिप शुरू की, जिसमें मीडियम और बड़ी लग्जरी फ्लैगशिप सेडान Han EV, लग्जरी प्योर इलेक्ट्रिक SUV Tang EV, साथ ही Qin PLUS DM-i और सॉन्ग प्लस हाई-एंड प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल जैसे डीएम-आई शामिल हैं। BYD ने अब तक कोलंबिया को करीब 3 हजार नए इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर किए हैं।
 

BYD Dolphin Pure Electric Car की कीमत


कीमत की बात की तो फिलहाल BYD Dolphin Pure Electric Car की कीमत का खुलासा होना बाकी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »