• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla जैसी इंटरनेशनल कंपनियों के लिए नई EV पॉलिसी की शुरुआत करेगा भारत

Tesla जैसी इंटरनेशनल कंपनियों के लिए नई EV पॉलिसी की शुरुआत करेगा भारत

इस पॉलिसी में देश में EV की मैन्युफैक्चरिंग करने पर इन कंपनियों को कम इम्पोर्ट ड्यूटी की पेशकश की जाएगी।

Tesla जैसी इंटरनेशनल कंपनियों के लिए नई EV पॉलिसी की शुरुआत करेगा भारत

विदेशी EV कंपनियों केआने से भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए भी कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा

ख़ास बातें
  • नई EV पॉलिसी की घोषणा पिछले वर्ष की गई थी
  • इसमें इम्पोर्ट्ड EV पर ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत किया जाएगा
  • Tesla जैसे इंटरनेशनल EV मेकर्स की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट्स में शामिल भारत में इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर्स को लाने के उद्देश्य से नई पॉलिसी के लिए जल्द आवेदन मंगा सकता है। इस पॉलिसी में देश में EV की मैन्युफैक्चरिंग करने पर इन कंपनियों को कम इम्पोर्ट ड्यूटी की पेशकश की जाएगी। 

इस पॉलिसी की घोषणा पिछले वर्ष की गई थी। इसमें 35,000 डॉलर तक के इम्पोर्ट्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत करने की पेशकश की गई है। हालांकि, इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट का फायदा लेने के लिए EV कंपनी को तीन वर्षों के अंदर देश में फैक्टरी लगाने में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करना होगा। Bloomberg News की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसके लिए आवेदन इस महीने खोले जा सकते हैं। 

बिलिनेयर Elon Musk की Tesla जैसी इंटरनेशनल EV कंपनियां भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क नाराजगी जता चुके हैं। इंटरनेशनल EV कंपनियों के देश में आने से भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए भी कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हालांकि, इस पॉलिसी का फायदा लेने वाली कंपनियों के लिए वित्तीय पात्रता की शर्त को सख्त बनाया गया है। इसमें EV मेकर को अपने बिजनेस के चौथे वर्ष में न्यूनतम 50 अरब रुपये का न्यूनतम रेवेन्यू हासिल करना होगा। इस शर्त को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को रेवेन्यू में अंतर का तीन प्रतिशत तक पेनल्टी के तौर पर चुकाना होगा। 

वियतनाम की VinFast ने भी देश में अपनी VF6 और VF7 को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs का डिजाइन और डिवेलपमेंट वियतमाम में किया गया है। इन SUVs में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किए जाएंगे।  VinFast ने बताया है कि VF6 और VF7 के लिए बुकिंग्स जून में शुरू की जाएंगी। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। अगले कुछ सप्ताह में यह फैक्टरी शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »